द जागरण टाइम्स। राजस्थान। राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई. सोमवार को प्रदेश के नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव हुए. बीजेपी ने अलवर, उदयपुर, पाली और अजमेर में जीत दर्ज की, जबकि बीकानेर में कांग्रेस मेयर पर विजयी रही. भरतपुर और भीलवाड़ा में बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की.
अजमेर में बीजेपी के पास 32 और कांग्रेस के पास 37 पार्षद थे, जबकि 11 निर्दलीय पार्षद भी थे. कांग्रेस की तरफ से क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी ने जीत दर्ज की. जोधपुर, जयपुर और कोटा नगर निगम व सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान होने के कारण इन जगहों पर अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा.

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



