द जागरण टाइम्स। इंदौर :लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच चुके है। जहां एयरपोर्ट पर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया है। तो वही राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओ में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। कार्यक्रम जहां कुछ देर में शुरू होने जा रही है। तो वही नेता प्रतिपक्ष युवाओं से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विभिन मुद्दों पर सीधा संवाद करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र प्रदेशभर से शहर के रीजनल पार्क के पास आयोजित आईडीए मैदान जिसे ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है। वहां पहुंच रहे है। कार्यक्रम स्थल पर जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। तो वही स्टूडेंट्स और युवा एक सी टी-शर्ट पहनकर राहुल गांधी के नाम के नारे लगा रहे हैं।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



