रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में तेलीबांधा तालाब पर इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए, जबकि लाखों मिट्टी के दीये जलाने की तैयारी की गई है। इसके लिए सरकारी शिक्षकों और अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और महाआरती में हिस्सा लिया। वहीं राजधानी में शाम 7 बजे से कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचाने के लिए रूट चार्ट जारी किया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



