कोरबा शहर में गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक पंडालों में स्थापित की जा रही कुछ अलग स्वरूप वाली गणेश प्रतिमाओं को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू नारायणी सेना ने कार्टून, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बॉल और नाचते-गाते स्वरूप में तैयार की जा रही प्रतिमाओं पर आपत्ति जताई है। संगठन ने शहर की विभिन्न गणेशोत्सव समितियों को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक आयोजनों में परंपराओं और धार्मिक विधि-विधान का पालन करने की अपील की है।संगठन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के साथ पंडित राकेश महाराज, पंडित आनंद तिवारी महाराज समेत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



