प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
द जागरण टाइम्स, कोरबा । भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित रहा है। यह अभियान उनके सेवा भाव, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह चलने वाले इस अभियान की कोरबा जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जागेश लांबा, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



