
जांजगीर चांपा जिले की पुलिस ने कोसा गांव में अमित भंडारी नामक युवक की हत्या के मामले में संतोषी सिंह सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लव अफेयर्स का पता चलने के बाद यह सब हुआ था। इस मामले में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन डॉग स्क्वाड की भूमिका से सच्चाई सामने आ गई।
जून के अंतिम दिनों में कोसा गांव में यह घटना हुई थी जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव गांव के बीचों बीच मिला था। इसे लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हुए थे। पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने बताया कि मामला काफी उलझा हुआ था। मोबाइल एविडेंस के साथ-साथ पुलिस ने का स्तर पर जांच पड़ताल की। लोग स्क्वाड के द्वारा दिए गए सुराग के आधार पर संतोषी और उसके भाइयों से पूछताछ की गई। मानव रक्त के साथ-साथ आरोपियों की ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट के जरिए पूरे मामले का खुलासा हो गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या करने और साक्षी छिपाने के प्रयास को लेकर पुलिस ने अपराध पंजीबद किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।


