Author: The Jagran Times

CG BREAKING : रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा से जुड़े बहुचर्चित कथित घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने दोनों आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। यह आदेश जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने सुनाया। दोनों लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थे। एक साल से ज्यादा समय से जेल में थीं आरती वासनिक मामले में आरती वासनिक की गिरफ्तारी के बाद से वह एक साल से अधिक समय जेल…

Read More

Nepal Flood News : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने तबाही की ऐसी तस्वीरें सामने ला दी हैं, जिन्हें देखकर हर किसी का दिल दहल जाए। नुवाकोट जिले के बेत्रावती गांव में बाढ़ और मलबे की चपेट में आए एक मकान से 23 शव बरामद किए गए हैं। इनमें 21 शव एक ही कमरे के अंदर मिले, जबकि दो शव घर के बाहर से बरामद किए गए। सबसे दर्दनाक दृश्य उस समय सामने आया, जब बचाव दल को एक महिला का शव एक मासूम बच्ची को अपनी बाहों में कसकर पकड़े हुए मिला। पुलिस को आशंका है कि दोनों मां-बेटी…

Read More

PM मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में PM मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी देश के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता और इससे निपटने के लिए आतंकियों के साथ-साथ उनके पूरे नेटवर्क को खत्म करना जरूरी है। आतंकवाद का पूरा नेटवर्क खत्म करने पर जोर PM मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।…

Read More

Marnus Labuschagne: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की टीम में वापसी हुई है। लाबुशेन लंबे समय से बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में वह तीन मैचों में सिर्फ 24 रन बना सके थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं…

Read More

CG NEWS : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक की तलाशी के दौरान उसके अंदर बनाए गए गुप्त चेंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जब्त गांजे का वजन 4 क्विंटल से अधिक बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा था गांजा पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने गांजे…

Read More

Kareena Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान करीना ने अपने किरदार से लेकर कपूर परिवार के साथ अपने जुड़ाव तक कई बातें साझा कीं। उन्होंने साफ कहा कि वह कपूर परिवार का हिस्सा होने के बावजूद खुद को परिवार के बाकी सदस्यों से अलग मानती हैं। ‘दायरा’ में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी करीना करीना कपूर फिल्म ‘दायरा’ में एक संवेदनशील और आकर्षक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले वह फिल्म ‘तलाश’ में भी पुलिस अधिकारी का…

Read More

PM Modi’s appeal: भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत GDP ग्रोथ दर्ज की है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध, सप्लाई चेन में बाधा और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर देशवासियों के संकल्प और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे भारत की सामूहिक शक्ति…

Read More

ED Raid in CG : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (PA) के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची है और घर के भीतर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कार्रवाई को लेकर इलाके में हलचल बढ़ गई है। सुबह-सुबह घर पहुंची ED की टीम जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ED के अधिकारी के.के. चंद्रवंशी के आवास पर पहुंचे। टीम के साथ मौजूद अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की…

Read More

CG Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और क्रेटा कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ट्रक और क्रेटा की आमने-सामने भिड़ंत जानकारी के मुताबिक, खरोरा क्षेत्र में क्रेटा कार और ट्रक के बीच अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की…

Read More

CG Train Cancel : रायपुर। छत्तीसगढ़ से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे द्वारा अलग-अलग रेल परियोजनाओं से जुड़े निर्माण, ट्रैक मेंटेनेंस और परिचालन संबंधी कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है। कुछ ट्रेनों को निर्धारित तारीखों में रद्द किया जाएगा, जबकि कुछ गाड़ियों के मार्ग और समय में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लेना चाहिए। रेलवे कार्यों के चलते ट्रेनों पर असर रेलवे नेटवर्क…

Read More