Author: The Jagran Times
CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और आज 3 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र ने राज्य के विभिन्न इलाकों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश…
मेष आज आत्मविश्वास के साथ आज सभी टास्क को पूरा करें। महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट करने से पहले रिसर्च पर फोकस करें। आज खुशहाली भरा दिन रहने वाला है। समझदारी के साथ समृद्धि को संभालें। वृषभ आज रचनात्मकता को नए-नए तरीकों से दर्शाने की कोशिश करें। आज थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। रिस्क आपको डराते नहीं हैं। प्रेम संबंधी सभी प्रॉब्लम्स को सुलझाएं। मिथुन आज वित्तीय समृद्धि आपको हेल्प करेगी। हेल्थ रिलेटेड कोई बड़ी दिक्कत नहीं सताएगी। आज का दिन के लिए कई सरप्राइज लाएगा। महत्वपूर्ण परिवर्तनों के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि कई अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। कर्क…
CG Accident : जशपुर/रायगढ़, सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस और ट्रक की भिड़ंत जोरदार थी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों को चोटें आईं, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों…
CG Transfer News : वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना
CG Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह तबादला सूची जारी की है। आदेश के तहत कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को विभिन्न वन मंडलों और विभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को…
CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक नियुक्त किया है। वहीं लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने 15 अलग-अलग प्रकोष्ठों के प्रभारी और संयोजकों की नियुक्ति कर संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नई नियुक्तियों के बाद भाजपा संगठन में सक्रियता बढ़ने की संभावना है। Michael Hussey: इंग्लैंड के टेस्ट बैटिंग कोच नहीं बनेंगे माइकल हसी, ऑस्ट्रेलिया…
Disha Salian: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को मामले में FIR दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। करीब चार साल बाद उनकी याचिका पर सुनवाई हुई है। CBI को FIR दर्ज करने का निर्देश बॉम्बे हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह राजा भोसले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने CBI को औपचारिक रूप से FIR…
Champat Rai: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज होने वाली अहम बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं। दो सितंबर को श्रीमणिराम जी की छावनी में दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही ट्रस्ट डीड और नियमावली में संशोधन को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। ट्रस्ट की बैठक से एक दिन पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर रही कि नियमों में बदलाव क्यों किया जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रस्तावित संशोधन के जरिए ट्रस्ट के…
महाराष्ट्र: Allegations against BJP regarding fake voters: महाराष्ट्र के मीरा-भाईंदर में मतदाता सूची को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने आरोप लगाया है कि हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को कथित फर्जी मतदाताओं का फायदा मिला। सरनाईक का दावा है कि चुनाव से पहले उन्होंने नगर निगम आयुक्त को मतदाता सूची में गड़बड़ी की जानकारी दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। SIR की आंकड़ेवारी के बाद उठे सवाल भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण…
अमेरिकी सैनिक: थाईलैंड के मशहूर पर्यटन शहर पटाया में अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ के पहुंचने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पोत पर सवार करीब 5 हजार अमेरिकी नाविक और मरीन कमांडो 200 से ज्यादा दिन समुद्र में बिताने के बाद आराम के लिए पटाया पहुंचे हैं। पुलिस ने बढ़ाई निगरानी अमेरिकी सैनिकों के पटाया पहुंचने की खबर के बाद पुलिस ने शहर के नाइटलाइफ और प्रमुख इलाकों में गश्त बढ़ा दी। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हाल ही में वीकेंड पर छापेमारी करते हुए वेश्यावृत्ति के संदेह में करीब 40…
Michael Hussey: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने इंग्लैंड के टेस्ट बैटिंग कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। इसके बजाय हसी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ पार्ट-टाइम कंसल्टेंट के तौर पर काम करेंगे। एशेज 2027 से पहले उनका यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल हसी ने इंग्लैंड के टेस्ट हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से कोचिंग स्टाफ में शामिल होने को लेकर बातचीत की थी। हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करने का फैसला किया। हसी के लिए इस भूमिका का सबसे बड़ा फायदा इसका लचीला होना है, जिससे वह…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
