Author: The Jagran Times
Hawan Rules : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना गया है। इन्हीं धार्मिक कर्मकांडों में हवन को भी बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से किया गया हवन वातावरण को शुद्ध करने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वहीं वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में हवन करते समय कुछ नियमों का पालन जरूरी बताया गया है। मान्यता है कि इन नियमों की अनदेखी करने से हवन का पूर्ण शुभ फल नहीं मिल पाता। हवन में शुद्धता का रखें विशेष ध्यान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार…
Land Registry Dispute : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बिलासपुर स्थित डिवीजन बेंच ने आदिवासी भूमि से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर किसी जमीन से जुड़े मामले की जांच नहीं रोकी जा सकती कि उसका रजिस्टर्ड बिक्री विलेख किसी आदिवासी व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि जमीन का वास्तविक कब्जा, उपयोग या नियंत्रण किसी गैर-आदिवासी व्यक्ति के पास है, तो राजस्व अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर सकते हैं। केवल रजिस्ट्री के नाम से तय नहीं होगा वास्तविक…
CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं राजधानी रायपुर में तापमान में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक दिन के भीतर राजधानी का तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी में बदला मौसम का मिजाज रायपुर में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव…
मेष राशि- हाइड्रेटेड रहें और सेल्फ-केयर पर फोकस करें। करियर और फाइनेंशियल लाइफ आज नॉर्मल रहेगी। आज आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेन्टेन करना चाहिए। फिटनेस पर ध्यान दें। वृषभ राशि- आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अंत मध्यम रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं। आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे। मिथुन राशि- खुद को और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी। कर्क राशि- तनाव से दूर रहें। नौकरीपेशा…
CG Crime News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुंडी की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच…
Nepal floods: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। त्रिशूली-3 ‘ए’ जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे दो मजदूरों को 9 दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया। नेपाली सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरंग के भीतर से किसी व्यक्ति की आवाज सुनाई देने का संकेत मिला, जिसके बाद बचाव अभियान तेज किया गया। बचाए गए मजदूरों की पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। संजय साह नेपाल के सप्तरी के रहने वाले हैं और त्रिशूली हाइड्रोपावर में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे।…
Sanatan Faith: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह में लाला के दर्शन किए। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और विपक्षियों पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि करीब 5200 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पवित्र स्थल पर प्रकट होकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि भारत पर कई आक्रमण हुए और अलग-अलग लोगों ने अपनी आस्था थोपने का प्रयास किया, लेकिन सनातन की आस्था को कोई…
पंजाब SIR: पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के नाम के ड्राफ्ट मतदाता सूची से गायब होने के बाद अब पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने भी अपने और परिवार के नाम को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सांसद धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज हैं। धर्मवीर गांधी ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि मुद्दा केवल उनकी वोट का नहीं है, बल्कि पंजाब SIR की पूरी प्रक्रिया…
CM Sai’ रायपुर। दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने ‘कैच द रेन’ अभियान और जल संचय में जनभागीदारी के जरिए उल्लेखनीय काम किया है और इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। मुख्यमंत्री साय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित जल सुरक्षा शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों और जनभागीदारी आधारित मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय मंच पर…
CG NEWS : अंबिकापुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक आदिवासी नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश है। किशोरी का शव भटगांव थाना क्षेत्र में एक कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, परिजनों ने किशोरी की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन और समाज के लोग शव लेकर अंबिकापुर स्थित आईजी कार्यालय…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
